Saturday, October 4, 2008

अपने लोगन के पहल

भारत में आंचलिक संस्कृति की जब-जब चर्चा की जाती है, तो भोजपुरिया संस्कृति और परम्परा की बात किए बिना सब सूना लगता है। इसकी महक अब दूर -दूर तक फैलने लगी है। पहले हिन्दी फिल्मों में भोजपुरिया शैली की छवंक देखी जाती थी। आज कल भोजपुरी पत्रकारिता का चलन बढ़ा है। पत्र-पत्रिका के साथ-साथ चैनल का दौर आया है। भोजपुरी चैनल "महुआ" में इस संस्कृति की झलक देखने को मिल रहा है। "महुआ" के "बिहाने-बिहाने" कार्यक्रम दूर परदेश रहने वाले लोगों को लुभा रहा है । कार्यक्रम आधे घंटे का है। इसे पेस कर रहीं हैं लोक संगीत की दुनिया की मशहूर हस्ती विजया भारती। जिसमे " देवर-भाभी" की प्रस्तुति के जरिय योग, लोक गायकों से मुलाकात, धार्मिक स्थल की यात्रा कराई जाती है।

साभार- आपन माटी

No comments: